विश्वकर्मा जयंती पर हवन
गोहाना | भगवानविश्वकर्मा की जयंती के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा चौंक पर हवन का आयोजन किया गया। यज्ञ का आयोजन विश्वकर्मा शिक्षा समिति के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण खंडेलवाल की अध्यक्षता में पुरोहित प्रेम लाल आर्य ने किया। हवन में गोहाना के विधायक जगबीर मलिक पहुंचे। मलिक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को विज्ञान, शिल्पकला और श्रम का देवता कहा जाता है। भगवान विश्वकर्मा की महा पूजा प्रतिवर्ष 17 सितंबर को समस्त भारत में की जाती है। इस पर्व पर प्रत्येक व्यक्ति भारत के नवनिर्माण का संकल्प लेता है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने आज के आधुनिक समाज को निर्माण कला का ज्ञान दिया है। इस अवसर पर आनंद सिंह दांगी, उमेद सिंह जांगड़ा, महासिंह, सतीश जांगड़ा, नफे सिंह पांचाल, जगबीर सिंह जांगड़ा, जयवीर सिंह, जग्गू पांचाल, शमशेर सिंह, रमेश, दीप चंद, जयभगवान, सुखबीर, रामकिशन, रामेश्वर, नरेश, अशोक, राजवीर, रा मेहर आदि मौजूद रहे।
गोहाना. विश्वकर्माजयंती पर विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित विधायक जगबीर मलिक अन्य।