पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किलोई में विरोध को देख गोहाना आना चाहते हैं सीएम : चौटाला

किलोई में विरोध को देख गोहाना आना चाहते हैं सीएम : चौटाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोनेता अभय चौटाला ने कहा कि किलोई में सीएम भूपेंद्र हुड्डा का विरोध है। वहां की जनता अनदेखी का आरोप लगा रही है। विरोध को देखकर ही सीएम विधानसभा क्षेत्र बदलना चाहते हैं। उनका पहला प्रयास गोहाना विधानसभा क्षेत्र है, जहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं। यहां पर भी विकास कार्य कराने में भेदभाव किया है। यदि सीएम गोहाना से भी चुनाव लड़ेंगे तो यहां की जनता भी उन्हें सबक सिखाएंगी।

चौटाला बुधवार को पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में आयोजित बरोदा गोहाना हल्का कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में चौटाला ने 25 सितंबर को जींद में देवीलाल के 100वें जन्मदिन पर आयोजित रैली में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। भाजपा भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात करती है। परंतु जो नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, उन्हें उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया गया। भाजपा ने अच्छे दिन आने की बात कहकर जनता के वोट लिए थे। सत्ता में आने के बाद महंगाई बढ़ गई। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन तो इनेलो की सरकार आने के बाद आएंगे। इनेलो ने अपना घोषणा पत्र सबसे पहले जारी किया है।

इस अवसर पर इनेलो नेता केसी बांगड़, जिलाध्यक्ष कुलदीप मलिक, गोहाना ब्लाक प्रधान राजपाल भठगांव, कथूरा ब्लाक प्रधान डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने भी अपने विचार रखे।

गोहाना. बरोदागोहाना कार्यकर्ताओं की बैठक में इनेलो नेता अभय चौटाला।