पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक रोड पर नाले की सफाई नियमित रूप से कराने की मांग

रोहतक रोड पर नाले की सफाई नियमित रूप से कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना-रोहतकरोड पर नाले में गंदगी की भरमार है। इससे नाले का पानी आगे जाने की बजाए सड़कों पर ही भर जाता है। इससे दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन ने पानी की निकासी के लिए नाला तो बनाया है लेकिन नाले की निरंतर सफाई की व्यवस्था नहीं की। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने बताया कि विभाग द्वारा नाले की निरंतर सफाई नहीं कराई जाती। इससे नाला अक्सर अवरूद्ध रहता है। गंदे पानी की निकासी होने के कारण पानी से नाला ओवरफ्लो हो जाता है।

गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं, जिसके कारण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। गंदे पानी से दुर्गंध आती है जिसके कारण दिन भर दुकान में बैठना मुश्किल हो जाता है। दुर्गंध के कारण दुकानों में आने वाले ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है। बरसात के दिनों में समस्या और अधिक बढ़ जाती है। बरसात का पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है। इससे दुकानदारों को काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। बरसात का पानी सड़क पर भर जाने के कारण आने-जाने का मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। कई बार नाले की सफाई कराने की मांग की, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हुई।

^पानी की सफाई नियमित रूप से नहीं होती। इससे नाले का पानी दुकानों के आगे भर जाता है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। बरसात का पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे दुकान तक आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रशासन से नाले की नियमित रूप से सफाई कराने की मांग कई बार की जा चुकी है।\\\'\\\' महावीर,दुकानदाररोहतक रोड।

^नाले की सफाई हुए कई माह हो चुके हैं। इससे सड़क की गंदगी नाले में भर जाने से नाला अवरूद्ध हो गया है। नाला ओवरफ्लो होने से पानी दुकानों के आगे भरा रहता है। पानी में से बहुत दुर्गंध आती है। जिससे दुकान पर बैठना दूभर हो गया है। कई बार नाला की सफाई करने की मांग की, लेकिन सफाई नहीं हुई।\\\'\\\' सोनू,दुकानदाररोहतक रोड।

गोहाना. नालेकी सफाई होने से गोहाना-रोहतक रोड के पास फैली गंदगी।