सिर में ईंट मारकर किया घायल
रिंढाणागांव निवासी युवक को ट्रक पर कंडेक्टर नियुक्त कराने के लिए घर से बुला लिया और सिर में ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमलावरों ने उसे चिड़ाना गांव के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घायलावस्था में सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल के भाई रिंकु ने बताया कि जोनी शुक्रवार रात को घर पर था। इसी बीच गांव निवासी दो युवक घर पर पहुंचे और ट्रक पर कंडेक्टर का काम दिलवाने की बात कही। इसके बाद जोनी ने यह बात अपने परिजनों को बताई और साथियों के साथ चला गया। सुबह उन्हें सूचना मिली कि जोनी घायलावस्था में चिड़ाना गांव के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है। उसके सिर से खून बह रहा है। सूचना के बाद वे चिड़ाना गांव में पहुंचे और घायल जोनी को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब जोनी घर से गया तो उसके पास करीब दस हजार रुपए भी थे। हमलावर जोनी को घायल कर रुपए भी छीनकर ले गए।
गोहाना. सामान्यअस्पताल में घायल का उपचार करते कर्मचारी।