बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
गोहाना | पोलियोउन्मूलन अभियान के तहत शनिवार को ईंट भट्ठों पर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को दवा पिलाई गई। रविवार को बूथ स्तर पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए टीमें गठित की गई है। खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि अभियान तीन दिन तक चलेगा। पहले दिन बूथ पर दवा पिलाई जाएगी। जबकि अन्य दो दिनों तक उन बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जो पहले दिन बूथ पर दवा नहीं पी जाएंगे। अभियान के लिए जिले भर में 182 पर्यवेक्षक वाहन लगाए गए हैं।
गोहाना. बरोदारोड पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते स्वास्थ्य कर्मी।