पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो ने अनुभवी नेताओं पर लगाया दांव

इनेलो ने अनुभवी नेताओं पर लगाया दांव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोने शनिवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। गोहाना और बरोद सीट पर अनुभवी और पुराने नेताओं पर विश्वास जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। गोहाना से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. केसी बांगड और बरोदा विधानसभा सीट पर हल्का प्रधान डॉ. कपूर नरवाल इन सीटों पर चुनाव लड़ चुके हैं। उस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे। पार्टी ने एक बार फिर से इन पर ही दांव लगाया है।

डॉ.बांगड़ चौटाला परिवार के करीबी माने जाते है। मूलरूप से कोहला गांव निवासी डॉ.बांगड ने पीएचडी की हुई है। चौटाला सरकार के कार्यकाल में बांगड़ एचपीएसी के चेयरमैन रहे। यह सरकार वर्ष 2005 तक रही थी। वर्ष 2005 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वर्ष 2008 में कांग्रेस के विधायक धर्मपाल मलिक के पूर्व सीएम भजन लाल की पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस में शामिल होने पर गोहाना में उपचुनाव कराए गए थे। उपचुनाव में इनेलो ने डॉ. के सी बांगड़ को प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में डॉ.के सी बांगड़ को 23 हजार 378 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहे। यह चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर मलिक ने जीता था। वर्ष 2009 में इनेलो पार्टी ने अतुल मलिक को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन यहां से जगबीर मलिक जीते थे।

बरोदाके विधानसभाक्षेत्र से डॉ. सिंह कपूर सिंह नरवाल को प्रत्याशी बनाया है। मूलरूप से कथूरा गांव निवासी डॉ.नरवाल ने बीएएमएस किया हुआ है। डॉ.नरवाल वर्ष 2009 में बरोदा से इनेलो के प्रत्याशी थे। इससे पहले यह हल्का आरक्षित था। वर्ष 2009 में ओपन होने के बाद इनेलो ने डॉ.नरवाल को प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में डॉ.नरवाल को 30882 वोट मिले थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। अब फिर से इनेलो ने डॉ.नरवाल पर विश्वास जताया है।

गोहाना हलके से इनेलो के प्रत्याशी डॉ. केसी बांगड़़

बरोदा हलके से इनेलो के प्रत्याशी कपूर सिंह नरवाल