- Hindi News
- पहले दिन कोई फार्म लेने पहुंचा कोई आवेदन करने
पहले दिन कोई फार्म लेने पहुंचा कोई आवेदन करने
चुनावआयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को नामांकन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कोई भी प्रत्याशी नामांकन जमा कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचा। नामांकन दोपहर बाद तीन बजे तक जमा कराना था। गोहाना में बरोदा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र जमा कराने थे।
बरोदा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सतबीर लोहचब ने बताया कि विभाग द्वारा अपने स्तर पर पूरी तैयारी की हुई थी। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन्हें सख्त निर्देश दिए गए थे कि उन्हें शनिवार को कार्यालय में उपस्थित रहना है। ताकि कोई भी प्रत्याशी नामांकन आवेदन लेने या आवेदन जमा कराने के लिए पहुंचता है तो उसका नामांकन पत्र लिया जा सके। नामांकन जमा कराने के लिए तीन बजे तक का समय दिया गया था। इस अवधि के दौरान कोई भी प्रत्याशी आवेदन करने के लिए नहीं पहुंचा। वहीं नामांकन पत्र लेने के लिए भी कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वहीं चुनाव से संबंधित जानकारी लेने के लिए अलग से व्यवस्था की हुई है। इस बारे में कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई जानकारी लेने के लिए पहुंचता है तो उन्हें जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
गोहाना. कार्यालयमें बैठे बरोदा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सतबीर लोहचब।