- Hindi News
- छात्र 22 सितंबर को निकालेंगे मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रैली
छात्र 22 सितंबर को निकालेंगे मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रैली
राजकीयकॉलेज के एनसीसी और एनएसएस के छात्रों द्वारा 22 सितंबर को मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इससे पहले कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एनसीसी इंचार्ज शमशेर भंडेरी ने बताया कि जागरूकता रैली कॉलेज परिसर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। रैली के दौरान मतदाताओं को अपने मत का सही प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान एडीसी शिव प्रसाद , बीडीपीओ इकबाल राठी तथा इलेक्शन ऑब्जर्वर छात्रों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।