पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट में युवा क्लब गोहाना की टीम विजेता

क्रिकेट में युवा क्लब गोहाना की टीम विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाक्लब गोहाना द्वारा चोपड़ा कॉलोनी में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच युवा क्लब गोहाना और जागसी गांव की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के रन बराबर रहे, मैच का निर्णय करने के लिए सुपर ओवर का सहारा लेना पड़ा। जिसमें गोहाना की टीम ने 17 रन बनाए और विजेता रही।

जागसी गांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए। मोगिया ने 20 गेंदों पर 35 और जयवीर ने 20 गेंदों पर 39 रन बनाए। युवा क्लब के गेंदबाज जगदीश ने हैट्रिक लगाते हुए तीन ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। युवा क्लब गोहाना की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 103 रन बनाकर मैच को ड्रा किया। टीम के बल्लेबाज ओलू कंशल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 30-30 रन जोडे।

मैच का परिणाम निकालने के लिए सुपर ओवर का मैच खेला गया जिसमें युवा क्लब की टीम ने 17 रन बनाए। जवाब में जागसी की टीम केवल 3 रन ही बना पाई। युवा क्लब गोहाना की टीम ने टूर्नामेंट में जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में कंशल को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। समापन अवसर पर टीम के कप्तान रोहित मनोज के अलावा ओलू डिघलिया, मुकेश शर्मा, रवि, दिलशान, मोनू, सोमी, जगदीश, विक्की आदि उपस्थित थे।

गोहाना. विजेतायुवा क्लब गोहाना के खिलाड़ी।