एसआई ने जन्म दिन पर लगाया पौधा
कांग्रेस का विकल्प केवल इनेलो है
अशोक गोहाना ब्लाक के अध्यक्ष चुने गए
112 बूथों पर पिलाई पोलियो की दवा
गोहाना | ट्रैफिकपुलिस शहर प्रभारी विक्रम सिंह ने अपने जन्म दिवस पर पौधा लगाया और अन्य लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। वहीं ग्रीन सिटी अभियान के तहत समाज कल्याण संगठन द्वारा शहर में पौधा रोपण अभियान चलाया गया।विक्रम सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएं। पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत संगठन द्वारा बरोदा रोड पर रेलवे रोड से पुराना पटियाला चौक तक पौधारोपण किया गया। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के आगे लगे पौधों की देखभाल करें नियमित रूप से पानी डालें। जिससे पौधों को सूखने से बचाया जा सके। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस एएसआई राजेश, एएसआई महेश, शेखर जैन, सुभाष, मोहित, राकेश, सचिन, नितिन, लक्ष्मण, राम, मनोज, सुमित, विक्की , मोनू, पवन, अमित, विजेंद्र, सुरेश, विजय, इकबाल, विष्णु आदि मौजूद थे।
गोहाना. देवीलालस्टेडियम में बैठक में भाग लेते हरियाणा अध्यापक संघ के सदस्य।
गोहाना. बरोदारोड पर पौधा लगाने के बाद उपस्थित ट्रैफिक पुलिस शहरी प्रभारी विक्रम सिंह अन्य।