पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक निर्दलीय प्रत्याशी ने किया पहला नामांकन

एक निर्दलीय प्रत्याशी ने किया पहला नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामांकनपत्र भरने के चौथे दिन मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी प्रवीन मलिक ने नामांकन पत्र भरा। मलिक पहला प्रत्याशी बना है, जिसने बरोदा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र भरा है। अब तक आवेदन करने के लिए करीब आठ व्यक्ति फार्म ले जा चुके हैं। माना जा रहा है कि नामांकन भरने के लिए मारामारी 25 से 27 सितंबर के बीच अधिक रहेगी।

नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो चुकी है। गोहाना के लघु सचिवालय में बरोदा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नामांकन पत्र भर सकते हैं। इसके लिए एसडीएम सतबीर लोहचब को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। बुधवार दोपहर बाद करीब एक बजे निर्दलीय प्रत्याशी प्रवीन मलिक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में पहुंचा और नामांकन पत्र दाखिल किया।

खातेमें एक हजार रुपए : मूलरूपसे भैंसवाल कलां गांव निवासी प्रवीन के खाते में एक हजार रुपए हैं। शपथ पत्र में प्रवीन ने बताया कि उसके पास एक लाख रुपए कैश है और एक तोला सोना है। इसके अलावा अन्य कोई संपत्ति नहीं है। प्रवीन ने ओपन स्कूल से दसवीं कक्षा की हुई है और लोगों की सेवा करने में लगा रहता है।

सभी उम्मीदवारों को नहीं मिलेगी फ्री में वोटर लिस्ट

विधानसभाचुनाव के लिए नामांकन करने वाले सभी उम्मीदवारों को वोटर लिस्ट फ्री में नहीं मिलेगी। राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवारों को ही वोटर लिस्ट फ्री में मिलेगी। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किए गए रेट के हिसाब से वोटर लिस्ट दी जाएगी। निर्दलीय उम्मीदवारों को वोटर लिस्ट लेने के लिए शुल्क अदा करना होगा। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 27 सितंबर तक निर्वाचन कार्यालय में जाकर कोई भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकता है।

गोहाना. लघुसचिवालय में निर्दलीय प्रत्याशी प्रवीन मलिक के नामांकन पत्र को देखते हुए बरोदा विधानसभा क्षेत्र रिटर्निंग अधिकारी सतबीर लोहचब।