- Hindi News
- जाति, धर्म संप्रदाय की भावनाओं से ऊपर उठकर करें मतदान
जाति, धर्म संप्रदाय की भावनाओं से ऊपर उठकर करें मतदान
राजकीयकन्या स्कूल अाहुलाना में छात्राओं ने मतदाताओं को मतदान को प्रेरित करने के लिए गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली में करीब 150 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने रैली के माध्यम से मतदाताओं को मत का प्रयोग करने के जागरूक किया।
स्कूल प्राचार्य रणबीर सिंह ने कहा कि रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना था, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सके। कार्यक्रम के संयोजक केसी शर्मा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का मुख्य स्तंभ है इसलिए चुनाव के समय अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि मतदान जाति, धर्म संप्रदाय की भावनाओं से ऊपर उठकर करें। चुनाव में यदि कोई उम्मीदवार पसंद ना आए तो नोटा का बटन दबाएं। इस अवसर पर बिमला, अंजू, शिवानी, सविता, मोनिका, ज्योति, सरोज, रामेश्वरी, रोशनी, ममता, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित थी।
कथूरास्कूल की छात्राओं ने भी निकाली जागरूकता रैली : राजकीयसीनियर सेकेंडरी कन्या स्कूल कथूरा की छात्राओं ने भी गांव में जागरूकता रैली निकाली और मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल की छात्राएं, गांव की आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।
जागरूकता रैली को तहसीलदार श्यामलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य अशोक नांदल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जिससे मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकतर वोटर युवा हैं। इस अवसर पर चुनाव कानूनगो राजेंद्र सिंह, प्रवीन मोर, सुशील बंसल, गांव की आशा वर्कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।
गोहाना. आहुलानागांव में जागरूकता रैली निकालती हुई राजकीय कन्या स्कूल छात्राएं, जिसमें 150 छात्राओं ने िहस्सा लिया।