- Hindi News
- उखाड़ कर छोड़ दी गली ग्रामीण हो रहे हैं परेशान
उखाड़ कर छोड़ दी गली ग्रामीण हो रहे हैं परेशान
घडवालगांव की मुख्य गली टूटी हुई है। निकासी होने के कारण जगह-जगह पानी भरा रहता है। जिसके कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गली पहले ईंटों की बनी हुई थी, जिसे सरपंच ने सीसी बनाने की बात कहकर उखाड़ दिया था। अब तक यह गली नहीं बनी। साथ ही उखाड़ी गई ईंटों का पता नहीं है। उन्होंने प्रशासन से गली निर्माण और मलबा गायब होने मामले की जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य गली का निर्माण पिछली पंचवर्षीय योजना के तहत किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने कुछ माह पूर्व गली को उखाड़ दिया। जब गली उखाड़ने का ग्रामीणों ने विरोध किया तो उन्होंने गली सीसी की बनाने की बात कही। परंतु अब तक गली का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इससे सभी परेशान हैं।
गली में पानी निकासी की व्यवस्था होने से जगह-जगह कीचड रहता है। जिससे लोगों को आने-जाने परेशानी होती है। बारिश के समय तो गली की हालत और भी खराब हो जाती है। बारिश का पानी कई दिनों तक गली में भरा रहता है। गली उखाड़ने के बाद जो मलबा निकला था, उसकी जानकारी किसी को नहीं है। इसलिए मामले की जांच कराई जाए। इस अवसर पर सुभाष, मंजीत, जगदीश, राजबीर, जगबीर, रामफल, करतार नंबरदार, रामकुवार, सूरजमल, बिजेंद्र, महेंद्र, प्रेम और राजबीर आदि उपस्थित थे।
गोहाना. गलीनिर्माण की मांग करते हुए घडवाल के ग्रामीण।