- Hindi News
- शहीदी दिवस पर राजा राव तुलाराम को दी श्रद्धांजलि
शहीदी दिवस पर राजा राव तुलाराम को दी श्रद्धांजलि
रावतुलाराम के शहीदी दिवस पर दरियापुर बस्ती में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्ण सिंह पाहवा ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्ण सिंह फौजी ने किया।
समाज सेवी आजाद सिंह दांगी ने कहा कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करवाने के लिए राव तुलाराम 1857 की क्रांति के महानायक थे। 1857 की क्रांति ने लोगों में आजादी पाने का ऐसा जुनून पैदा किया था, जिससे अंग्रेजों को देश छोडऩे के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि आजादी की इस पहली लड़ाई के महानायक मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर, तात्या टोपे, महारानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, नाना साहेब पेशवा तथा रामपुरा रियासत के राजा राव तुलाराम थे। अपनी रियासत को अंग्रेजों से मुक्त करवाने के लिए क्रांति का बिगुल बजाया। इस अवसर पर राजवीर, मीरा कुमारी, भरत सिंह, रणधीर, आजाद सिंह, रणबीर सिंह, जयनारायण, राकेश, राहुल, विक्की, सुभाष, जयभगवान आदि उपस्थित थे।