पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

अग्रसेन जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा द्वारा शहर में शोभा यात्रा निकाली। वहीं अग्रवाल सत्संग भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश अग्रवाल थे, उन्होंने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

पुरानी अनाज मंडी के पूर्व प्रधान रामधारी जिंदल ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा अग्रसेन चौंक से शुरू होकर बरोदा रोड होते हुए अग्रवाल सत्संग भवन में पहुंची। जहां पर यात्रा का समापन किया गया। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में अग्रवाल ने बच्चों ने निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को सम्मानित किया गया है, वह उनकी सफलता की पहली सीढ़ी है। अभी उन्हें सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए बहुत आगे आना है। समारोह में अग्रवाल परिवारों से विभिन्न सरकारी पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को भी समानित किया।

गोहाना. अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य पर शोभा यात्रा में निकाली झांकियों के आगे घोड़े को लेकर चल रहे लवकुश बने दो बच्चे।