मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी
गोहाना| बाइकचोरी की घटनाओं में कमी नहीं रही है। बाइक चोर गिरोह ने मेडिकल कॉलेज खानपुर से एक बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने गंगाना गांव निवासी सतपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीते सप्ताह भी कॉलेज परिसर से एक बाइक चोरी हुई थी। जिसका अब तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस को बताया कि वह बाइक खड़ी करके डॉक्टर के पास गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो बाइक गायब मिली। उन्होंने इधर-उधर बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।