पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मपाल पीले में उमेश लाल से रंग में दिखे, पुलिस से हुई नोक झोंक

धर्मपाल पीले में उमेश लाल से रंग में दिखे, पुलिस से हुई नोक झोंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव का नामांकन फार्म भरने के लिए गुरूवार को एडीसी कार्यालय पर भारी गहमागहमी रही। सबसे पहले गोहाना विधानसभा सीट से हजकां के प्रत्याशी धर्मपाल मलिक अपनी प|ी, पुत्र सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे। धर्मपाल मलिक उनके पुत्र पीले रंग का कुर्ता, झंड़ा हाथ पर पीले रंगे के बैंड पहने हुए थे। धर्मपाल मलिक के समर्थकों ने शांति का परिचय दिया और पुलिस के कहने के अनुसार करीब 10 आदमी नामांकन कार्यालय के अंदर गए।

इसके बाद हरियाणा लोकहित पार्टी के गोहाना सीट से प्रत्याशी उमेश शर्मा गर्मजोशी से अपने समर्थकों के साथ नामांकन कार्यालय पहुंचे। करीब 10 मिनट तक उनके समर्थक कार्यालय के गेट पर ढोल की थाप पर नाचते रहे। इसके बाद उमेश शर्मा ने कार्यालय में प्रवेश किया, लेकिन भारी भीड़ को पुलिस के अधिकारी नरसिंह ने रोक दिया और नियम के अनुसार उमेश शर्मा को कार्यालय में जाने की इजाजत दी। नरसिंह ने उमेश शर्मा को कहा कि वह तभी उनके एक समर्थक को अंदर जाने देंगे जब उमेश एक समर्थक को बाहर भेजेंगे।

खुब हुआ कम्पीटिशन : दोप्रत्याशियों के ढोल वालों में हुआ कम्पीटिशन नामांकन कार्यालय के सामने धर्मपाल मलिक उमेश शर्मा के साथ आई ढाले पार्टी में करीब 20 मिनट तक ढोल बजाने को कम्पीटिशन हुआ। धर्मपाल मलिक इसके बाद जैसे ही नामांकन भरकर आए कार्यकर्ताओं ने नाच कर खूब पांव खोले। इसके बाद ढोल पार्टी शांत हुई।

हजकां नेता धर्मपाल मलिक का एक समर्थक इस दौरान पीले रंग में पुता हुआ था और मोटर साइकिल पर झंडा लेकर कार्यालय के बाहर खड़ा था। इस बाइक सवार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

चुनाव को लेकर प्रत्याशी भले ही एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हो। लेकिन नामांकन कार्यालय में भाईचारे की भावना भी देखने को मिली। धर्मपाल मलिक हजकां नेता ने पूर्व हजकां नेता मुकेश तायल से हाथ मिलकर ऑल दा बेस्ट कहा। मुकेश तायल ने गोहान सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

सोनीपत. नामांकनके दौरान आसपस में हाथ मिलाते मुकेश धर्मपाल।