पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाद: ईशापुर खेड़ी गांव में प्लाटों की नींव उखाड़ी

विवाद: ईशापुर खेड़ी गांव में प्लाटों की नींव उखाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईशापुरखेड़ी में इंदिरा गांधी आवास योजना के तहत दिए गए प्लाटों का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्लाटों पर लोगों द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया हुआ था। लोगों का आरोप है कि शनिवार को कुछ लोगों ने नींव उखाड़ दी। इसकी सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने नींव उखाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ईशापुर खेड़ी निवासी सज्जन कुमार, रोहताश, राजकुमार ने बताया कि सरकार ने योजना के तहत 300 लोगों को प्लाट अलाट किए थे। जिसका गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया था। बाद में मामला कोर्ट में चला गया। इन प्लाटों पर कुछ लोग झोपड़ी मकान बनाए हुए थे। बीते दिनों गांव के कुछ लोगों ने मकानों को गिरा दिया था और झोपड़ी में आग लगा दी थी। लंबे संघर्ष के बाद सरकार से मुआवजा मिला था। इस मुआवजा राशि से दोबारा मकान बना रहे थे। शनिवार को करीब एक बजे कुछ लोग प्लाटों में पहुंचे और मकानों की नींव को उखाड़ना शुरू कर दिया। बाद में सभी युवक मौके से फरार हो गए। जब वे प्लाटों में पहुंचे तो नींव उखड़ी हुई मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीण सज्जन कुमार, रामफल कश्यप, राजकुमार, सुरेंद्र कश्यप, सत्यवान, राजा कश्यप, रामचंद्र, सूबे सिंह, राजेश, धनपत आदि ने नींव उखाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

^सूचना मिली थी कि गांव में प्लाटों पर किए जा रहे निर्माण में कुछ युवक बाधा डाल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि इस जमीन पर पहले से ही विवाद है और मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।\\\'\\\' ईश्वरसिंह, प्रभारी,पुलिस चौकी, बुटाना।

गोहाना. ईशापुरखेड़ी गांव में प्लाट की नींव उखाड़ने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।