सोनीपत| राज्यस्तरी
गोहाना| भैंसवालकलां निवासी एक महिला ने गांव निवासी दो युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी एक बार नहीं बल्कि दो बार घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों संदीप और कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने 13 नवंबर को भी उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी।
सोनीपत| राज्यस्तरीयमहिला खेल उत्सव के लिए सोमवार को जिले की टीमें रवाना हो गई। राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन पंचकूला में 10 से 14 दिसंबर तक किया जा रहा है। डीएसओ यशवीर गोयत ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेगी।