पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली की तारों को शिफ्ट करने की मांग

बिजली की तारों को शिफ्ट करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहरागांव में हाई वोल्टेज तार काफी नीचे लटके हुए हैं। इन तारों तक ग्रामीणों के हाथ आसानी से पहुंच जाते हैं। बिजली निगम ने तारों को शिफ्ट करने की एस्टीमेट तो बनाया लेकिन तारों को तो शिफ्ट किया गया और ही तारों को ऊपर किया गया। ग्रामीणों ने बिजली निगम से तार ऊपर करने की मांग की है।

ग्रामीण जगत सिंह मलिक, नरेंद्र सिंह, जयकिशन, दलजीत, अजीत, भगत सिंह, हरि सिंह, र| सिंह ने बताया कि उनके गांव से गुजरते हुए हाई वोल्टेज तार रूखी फीडर तक जाती है। जब रोहतक-पानीपत हाइवे का निर्माण किया तो तार को हाइवे के पास ही समाप्त कर दिया गया। वहीं इस तार का कनेक्शन भी नहीं है। इसलिए इस तरफ लाइन चालू रखने का कोई फायदा नहीं है।

उन्होंने बताया कि जहां से तार गुजर रही है, उसके आसपास प्लाटों में पुराल पड़ी हुई है। वहीं जो ग्रामीण प्लाटों में मकान बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं, वे तारों की वजह से मकान नहीं बना रहे। निर्माण सामग्री के रेट प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में उनका बजट अधिक बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि तारों को शिफ्ट कराने की मांग निगम से की थी। तीन माह पहले निगम ने एस्टीमेट भी बनाया था, लेकिन अब तक तारों को शिफ्ट नहीं किया गया है। ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ गई है।