विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
गोहाना | प्रथमनेशनल स्केट रिंग बाल चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग में प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम में गोहाना के दो खिलाड़ी शामिल थे। विजेता खिलाड़ियों को रिंग बाल एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। कोच उमेश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता गोवा में 29 30 नवंबर को आयोजित की गई थी। टीम में गोहाना से साहिल, लक्ष्य, विजय गौरव, गुड़गांव से राजकुमार चौहान, रविंद्र सिंह, अजय सिंह, सोनीपत से कपिल दहिया, नितिन ग्रेवाल, कपिल शामिल थे। उन्होंने बताया कि टीम में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
गोहाना. सीनियरवर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम के खिलाड़ी।