पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राप राबाॅल प्रतियोगिता में पहुंची 17 टीमें

ड्राप राबाॅल प्रतियोगिता में पहुंची 17 टीमें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | पांचवींराज्य स्तरीय ड्राप रॉबाल प्रतियोगिता संस्कार स्कूल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 17 टीमों ने भाग लिया। मेजबान स्कूल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रोहतक की टीम ने द्वितीय तथा जींद जिले की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जींद के एसडीएम वीरेंद्र सहरावत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। सहरावत ने कहा कि आज खेलों में भाग लेकर छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास की जरूरत है। इसलिए अपने गुरु के मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास करें, जिससे सफलता प्राप्त कर सके। कोच जितेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 जिलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर-14, 16 तथा 19 आयु वर्गों की टीमों ने भाग लिया।

गोहाना. ड्रापरॉबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाड़ी।