- Hindi News
- बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार
बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार
गोहाना| बड़ौतामें 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गांव निवासी जगदीश को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार को हुई थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले काफी समय से मकान बनाकर गांव में ही रह रही है। आरोप है कि जगदीश बार-बार उसे मकान खाली करने के लिए कह रहा था। जब उसने मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सदर थाना में तैनात जगबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ौता गांव के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।