पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झगड़े के मामले में 6 लोगों पर केस दर्ज

झगड़े के मामले में 6 लोगों पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फसलकी सिंचाई के लिए पानी को लेकर हुए विवाद में पिता और उसकी लड़की लड़कों पर हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना कासंडी गांव में हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने घायल दारा सिंह की शिकायत पर प्रवीन, धर्मेंद्र, बलवान, जोगेंद्र, कृष्ण तथा वीरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दारा सिंह ने बताया कि रविवार सुबह वह खेत में सिंचाई के लिए गया था। बच्चों की स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चे भी खेत में चले गए। बच्चों को दूसरे खेत में छोड़कर सिंचाई के लिए पानी के लिए नाला काटने चला गया। जब वह नाला काट रहा तो प्रवीण, धर्मेंद्र, बलवान, जोगेंद्र, कृष्ण और वीरेंद्र ने उस पर हमला कर दिया। जब वे अपने पिता से मिलने के लिए जा रहे थे तो रास्ते में उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।