पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्य शुरू करने पर निर्माण एजेंसी होगी ब्लैक लिस्ट

कार्य शुरू करने पर निर्माण एजेंसी होगी ब्लैक लिस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानपुरखुर्द और मदीना गांव में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य किया जाना था। डेट लाइन समाप्त हुए भी करीब दो माह बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण एजेंसी ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। इससे निगम की योजना का फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल पाया। निगम ने एजेंसी को ब्लैक लिस्टिड करने के लिए कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। निगम का कहना है कि कार्य शुरू कराने के लिए जल्द ही दोबारा से टेंडर किया जाएगा।

पावर हाउस पर बढ़ते लोड को कम करने के लिए बिजली निगम ने सब स्टेशन की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसके दृष्टिगत निगम ने खानपुर खुर्द, मदीना और भावड़ गांव में भी सब स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई थी। सब स्टेशन के निर्माण कार्य पर करीब 7.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाने थे। तीनों ही सब स्टेशनों का निर्माण कार्य समाप्त करने का टारगेट सितंबर 2014 रखा था। परंतु मदीना तथा खानपुर खुर्द में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

बिजली निगम ने सब स्टेशन तैयार करने के लिए डब्लूएसआई चेन्नई की कंपनी को टेंडर जारी किया था। कंपनी ने टेंडर लेने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। निगम द्वारा टेंडर को रद्द कर नया टेंडर जारी करने का निर्णय लिया है। साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्टिड किया जाएगा। इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया है। इस कार्य को लेकर जल्द ही कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।

भंडेरी से जोड़ने के लिए लगा दिए खंभे

खानपुरखुर्द और मदीना गांव में बनने वाले सब स्टेशनों को भंडेरी स्थित सब स्टेशन के साथ जोड़ना था। क्योंकि निगम द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया था। इसलिए निगम ने भंडेरी से खानपुर खुर्द मदीना गांव के बीच खंभे भी लगवा दिए थे। ताकि जैसे ही 33 केवी क्षमता के सब स्टेशन चालू हो जाएं, तुरंत भंडेरी स्थित सब स्टेशन से जोड़ा जा सके। परंतु सब स्टेशन चालू नहीं हो पाया। इससे लोगों को समय पर सुविधा नहीं मिली साथ ही निगम की प्लानिंग भी अधर में लटक गई।

योजना के अनुसार बरोदा, खानपुर खुर्द, बनवासा, ठसका, आहुलाना, मदीना, छिछड़ाना, मिर्जापुर और खेड़ी गांव को फायदा होना था। फिलहाल ये गांव भंडेरी में लगे 8 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से जोड़े गए हैं। जब भी लोड बढ़ता है तो किसी भी गांव की बिजली गुल करनी पड़ जाती है। इससे ग्रामीणों को परेशानी बढ़ जाती है। निगम का मानना था कि नए सब स्टेशन शुरू होने के बाद इन गांवों