- Hindi News
- रोहतक रोड आरओबी पर गड्ढे टेढ़े मेढ़े रास्तों से हादसे बढ़े
रोहतक रोड आरओबी पर गड्ढे टेढ़े मेढ़े रास्तों से हादसे बढ़े
रोहतकरोड रेलवे ओवर ब्रिज की हालत लगातार खराब होती जा रही है। इस कारण इस पर दुर्घटनाओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
जर्जर सड़क के कारण लोग आए दिन इन गड्ढों में दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। वाहन चालक टूटी सड़क के गड्ढे में घुसने के बजाए साफ सुथरी सड़क पर चलना चाहते हैं। इससे कई बार तेज गति से चल रहे वाहन चालक अचानक से मुड़ते हैं तो पीछे से आने वाला चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाता और वह दुर्घटना ग्रस्त हो जाता है। पिछले दिनों हुए हादसे कुछ इसी तरह का मामला सामने आया। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई थी। गोहाना रोड रेलवे फाटक बंद होने के बाद शहर में आवागमन के लिए इस समय रोहतक रोड रेलवे ओवरब्रिज ही भारी वाहनों के उपयुक्त रास्ता है। इस कारण इस पर वाहनों की संख्या भी अधिक रहती है, लेकिन सड़क पहले से भी कंडम हो गई है। एक तो वाहनों के बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है दूसरा खराब रास्ते उसमें रोड़ा पैदा कर रहे हैं। इस कारण हादसों में वृद्धि हो रही है।
फुटपाथपर चढ़ जाते हैं बाइक सवार : गड्ढोंजाम से बचने के लिए बाइक सवार फुटपाथ पर चढ़ जाते हैं। फुटपाथ की स्थिति भी कुछ खास ठीक नहीं हैं। वहीं गड्ढों से बचने के लिए बड़े वाहन चालक जिधर से सही रास्ता देखते हैं, उधर ही मुड़ जाते हैं। जिसका आंकलन पीछे से आने वाले वाहन चालकों को नहीं होता है। अचानक से मुडनें के कारण पीछे से रहे वाहन चालक इन वाहनों की भेंट चढ़ जाते हैं। जैसा कि पिछले सप्ताह बाइक सवार युवकों के साथ हुआ। फुटपाथ से वह नीचे उतर रहे थे। इसी बीच ट्रक ने पीछे से पहुंचकर उन्हें अपनी आगोश में ले लिया और तीनों युवक काल के गाल में समा गए।
पहलेभी पैच हुआ है : पीडब्ल्यूडीके अधिकारिक सूत्रों की मानें तो विभाग द्वारा पहले भी पैच वर्क कराया गया है। लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण एक मिनट भी राहत नहीं है। ऐसे में पैच करना मुश्किल हो रहा है।
^रोहतक रोड आरओबी पर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा है। बिना ट्रैफिक रोके पैच लगाना बहुत बड़ी चुनौती है। इसके बाद भी विभाग प्रयास कर रहा है कि सड़क को ठीक किया जाए।\\\'\\\' एसकेनागपाल, एसडीओ,पीडब्ल्यूडी, सोनीपत।
सोनीपत. रोहतकरोड आरओबी पर बने गड्ढे जिसके कारण होता है हादसा।