- Hindi News
- फुटपाथ खाली कराने को नप ने मांगी पुलिस फोर्स
फुटपाथ खाली कराने को नप ने मांगी पुलिस फोर्स
फुटपाथ खाली कराने के लिए नगर परिषद ने मुनादी कराई, परंतु फुटपाथ पर रेहड़ी लगाने और सामान रखने वालों पर असर नहीं दिखाई दिया। पहले की भांति ही फुटपाथ पर अतिक्रमण होने पर नगर परिषद ने गंभीरता से लिया है। नप ने फुटपाथ खाली कराने के लिए पुलिस फोर्स मांगी है। जिससे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए। नप का कहना है कि जैसे ही फोर्स मिलेगी, तुरंत फुटपाथ खाली कराने की कार्रवाई कर दी जाएगी।
नप ने बीती तीन दिसंबर को शहर में मुनादी कराई थी, इसके माध्यम से दुकानदार और रेहड़ी संचालकों को फुटपाथ खाली करने की अपील की थी। इसके बाद भी दुकानदार और रेहड़ी संचालकों ने फुटपाथ खाली नहीं किए। फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी है। फुटपाथ खाली कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुहिम चलाई हुई है। जिसके चलते गोहाना में भी नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू करते हुए फुटपाथ खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया था। मुनादी कराए करीब पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक फुटपाथ खाली नहीं हो पाए। अब नगर परिषद कार्रवाई करने के मूड में है। इस बारे में पुलिस फोर्स मांगी है, जिससे कार्रवाई प्रभावी ढंग से चलाई जा सके।
गोहाना. पुरानीअनाज मंडी क्षेत्र में फुटपाथ पर रखा सामान।
^फुटपाथ पर सामान रखने वाले दुकानदारों को सामान हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया था। इसके बाद भी जिन दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया है, उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए कार्रवाई करने को पुलिस सहायता मांगी गई है। जिससे प्रभावी ढंग से अभियान चलाया जा सके। शहर में दुकानो के आगे अितक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। पवित्रगुलिया, सचिव,नगर परिषद, गोहाना।