पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| भैंसवालकलां निवासी एक महिला ने गांव निवासी दो युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी एक बार नहीं बल्कि दो बार घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों संदीप और कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने 13 नवंबर को भी उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें समझा कर मामला शांत कर दिया था। परंतु उन्होंने फिर से 4 दिसंबर को उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।