पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेशानी का सबब बनी हनुमान कॉलोनी की टूटी हुईं गलियां

परेशानी का सबब बनी हनुमान कॉलोनी की टूटी हुईं गलियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानकॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कॉलोनी की अधिकतर गलियां टूटी हुई हैं। पानी निकासी की व्यवस्था होने से गलियों में कीचड़ भरा रहता है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से गलियों का निर्माण कराने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

कॉलोनी निवासी जगदीश, संतराम, रामभज, राजबीर, रोशनी, कमलेश का कहना है कि कॉलोनी की अधिकांश गलियां टूटी हुई हैं। गलियां टूटी होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी गलियों में ही भरा रहता है। गलियों में भरे पानी के कारण कीचड़ की समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। पानी गलियों तथा आसपास के खाली प्लाटों में भरा रहता है। गलियों में भरे पानी में से दुर्गंध आती है जिससे लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। बरसात का पानी कई दिनों तक गलियों तथा खाली पड़े प्लाटों में भरा रहता है। कई बार अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

^कॉलोनी में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी गलियों में भरा रहता है। गलियों में पानी भरा रहने के करण कीचड़ हो गया है। दिन भर दुर्गंध आती रहती है। दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी अधिक गंभीर हो जाती है।\\\'\\\' विक्की,निवासीहनुमान कॉलोनी।

^कॉलोनी में सुविधाओं का अभाव है। कॉलोनी की अधिकतर गलियों की हालत जर्जर है। जगह-जगह गलियों में गड्ढे बने हुए हैं। गलियों में बने गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। कुछ लोग तो कीचड़ को देख लंबा रास्ता तय करते हैं। इससे समय भी अधिक लगता है।\\\'\\\' जसमेर,निवासीहनुमान कॉलोनी।

गोहाना. हनुमानकॉलोनी की गली में भरा कीचड़ दिखाते कॉलोनीवासी।