खनन को लेकर प्रशासन सख्त
गोहाना | अवैधरूप से किए जा रहे खनन के खिलाफ पुलिस और माइनिंग विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत टीम ने बीते तीन दिनों में कटवाल-पिनाना रोड से सात वाहन बरामद किए है। ये वाहन रेत और मिट्टी से भरे हुए थे। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। लाठ नहर से निकलने वाले रेत और मिट्टी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। यह कार्य विभिन्न गांवों के आसपास किया जाता है। इस बारे में ग्रामीण कई बार अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए माइनिंग अाैर पुलिस टीम ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया। विभाग द्वारा नहर के आसपास छापामार कार्रवाई की गई।