पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की गाड़ी पर फर्जी नंबर, किया गिरफ्तार

चोरी की गाड़ी पर फर्जी नंबर, किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानसे करीब पांच माह पहले चोरी की गाड़ी खरीदी और फर्जी नंबर लगाकर गाड़ी में घूमता रहा। एसआईटी गोहाना को सूचना मिली की चोरी की गाड़ी बाइपास से गुजरने वाली है। चालक इस गाड़ी को बेचने की फिराक में इधर-उधर घूम रहा है। बाइपास पर टीम ने नाका लगाकर मोहित निवासी जिला चुरू राजस्थान को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के लिए कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

एएसआई सिकंदर के नेतृत्व में पुलिस सोमवार रात को गोहाना पाइपास पर गश्त कर रही थी। टीम में एचसी अनिल, सुनील सिपाही सुरेन्द्र शामिल थे। टीम को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की गाड़ी को बेचने के लिए इधर-उधर घूम रहा है। जो वह बाइपास से गुजरने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने नाका लगा दिया और वाहनों की जांच शुरू कर दी। टीम को स्कार्पियों गाड़ी आती हुई दिखाई दी, टीम ने चालक को रोककर कागजात दिखाने को कहा। परंतु वह कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि करीब पांच महीने पहले राजस्थान से खरीदी थी और फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने के चक्कर में घूम रहा था।

केंद्र का ताला तोड़कर सिलेंडर ले गए चोर

गोहाना| महमूदपुरगांव के आंगनवाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोर दो सिलेंडर लेकर फरार हो गए। सुबह आंगनवाड़ी वर्कर केंद्र पर पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। आंगनवाड़ी वर्कर सोमवती और रविता सुबह केंद्र पर पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। पुलिस को दी शिकायत में सोमवती और रविता ने बताया कि बीती रविवार की रात को चोर ताला तोड़कर केंद्र के अंदर घुस गए। कमरे के अंदर सिलेंडर रखे हुए थे। चोर सिलेंडर ले गए। इससे केंद्र में खाना बनाने का कार्य बाधित हो गया।