- Hindi News
- नए सत्र से बडौता में लगेंगी गर्वं. कॉलेज प्रथम वर्ष की कक्षाएं
नए सत्र से बडौता में लगेंगी गर्वं. कॉलेज प्रथम वर्ष की कक्षाएं
नएसैशन से राजकीय कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षांए बडौता में निर्माणधिन कॉलेज में लगेंगी। कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे मार्च माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कॉलेज में छात्रों के खेलने के लिए मैदान, लाइब्रेरी, कंपयुटर लैब तथा कैंटीन की सुविधाएं होंगी। कॉलेज का निर्माण कार्य करीब 8.5 एकड़ में किया जा रहा है तथा निर्माण कार्य में करीब 8.64 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। तथा पुराने बस स्टैंड स्थित राजकीय कॉलेज को महिला कॉलेज बनाया जाएगा।
प्राचार्य सनंदन शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन जुलाई माह में शुरू होने वाले नए सैशन में प्रथम वर्ष की कक्षाएं बडौता में लगाई जाने की तैयारियों में जुटा है। पुराने बस स्टैंड़ स्थित राजकीय कॉलेज में केवल लडकियों की कक्षाएं लगेंगी। कॉलेज निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे जेई दिलबाग ने बताया कि कॉलेज निर्माण कार्य दिंसबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन मौसम एंव तकनीकी कारणों के चलते निर्माण कार्य मार्च माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
कॉलेजमें छात्रों के खेलने के लिए होंगे चार मैदान : बडौतामें निर्माणाधिन कॉलेज में छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न खेलों से संबंधित मैदान बनाए जाएंगे। कॉलेज परिसर में छात्रों के खेलने के लिए बास्केटबॉल, टेनिस तथा बॉलीबॉल के मैदान बनाए जाएंगे।
गोहाना. बडौतामें निर्माणाधिन कॉलेज भवन।