पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनन को लेकर सख्त हुआ प्रशासन 7 वाहन पकड़े

खनन को लेकर सख्त हुआ प्रशासन 7 वाहन पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैधरूप से किए जा रहे खनन के खिलाफ पुलिस और माइनिंग विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत टीम ने बीते तीन दिनों में कटवाल-पिनाना रोड से सात वाहन बरामद किए है। ये वाहन रेत और मिट्टी से भरे हुए थे। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।

लाठ नहर से निकलने वाले रेत और मिट्टी का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। यह कार्य विभिन्न गांवों के आसपास किया जाता है। इस बारे में ग्रामीण कई बार अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए माइनिंग अाैर पुलिस टीम ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया। विभाग द्वारा नहर के आसपास छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत टीम ने पिनाना-कटवाल के आसपास सात वाहनों को पकड़ा। जिसमें दो ट्राली मिट्टी की भरी हुई थी। जबकि एक ट्रक और चार ट्राली रेत की भरी मिली। इन वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि माइनिंग एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। बरोदा थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, जो नियमों को ताक पर रखते हुए कार्य कर रहा है।