पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप ने हटाया अतिक्रमण, खूब हुई दुकानदारों संग नोक झौक

नप ने हटाया अतिक्रमण, खूब हुई दुकानदारों संग नोक झौक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद ने भवन इंस्पेक्टर देवेंद्र के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नप ने सड़क के किनारे रखा सामान जप्त कर लिया। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नप की गाडियों को देख दुकानदारों तथा रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने सामान जप्त करने का विरोध किया तथा नप अधिकारियों के साथ झडपें हुई।

नगर परिषद ने शहर में सडकों से अतिक्रमण हटाने के लिए पांच दिन पहले मुनादी करवाई थी। मुनादी के बाद भी दुकानदारों ने दुकानों के आगे से अतिक्रमण नहीं हटाया। नप ने मंगलवार कार्रवाही करते हुए बीआई देवेंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी, सैनेट्री सुपरवाइजर राजेश शर्मा, कर्मसिंह, रामभज, दीपक को शामिल किया गया। नप की टीम ने पुराने बस स्टैंड से लेकर पुरानी सब्जी मंडी, पानीपत चुंगी, सोनीपत मोड़, फव्वारा चौंक, सिविल रोड़, बरोदा चौंक से होते हुए पुरानी अनाज मंडी कार्यालय पहुंची। इस दौरान टीम ने दुकानों के आगे रखा सामान जप्त कर लिया।

इस दौरान कुछ दुकानदारों ने नप की कार्रवाही का विरोध किया तथा सामान को जप्त करने के विरोध में कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच की। नप अधिकारियों ने दुकानदारों के विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती पहले से ही करवा दी थी। अभियान के दौरान शहर में दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

^शहर में अधिकतर दुकानदारों ने सामान दुकानों के बहार सड़क पर रखा है जिसके कारण वाहनों तथा पैदल लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामाना करना पडता है। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी करवाई थी। दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कार्रवाही करते हुए दुकानों के बाहर रखा सामान जपत किया गया है।\\\'\\\' देवेंद्रसिंह, बिल्डिंगइंस्पैक्टर नगर परिषद, गोहाना।

नप की गाडी आगे बढ़ते ही दुकानदारों ने दोबारा कर लिया अतिक्रमण

गोहाना| मंगलवारके दिन दोपहर को नगर परिषद की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुरानी सब्जी मंडी में अभियान के तहत दुकानों के बाहर रखा सामान जप्त किया गया। नप की गाड़ी जैसे ही आगे बढ़ी दुकानदारों ने दोबारा से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। गाडी आगे जाते ही दुकानों के आगे सामान रख दिया। इससे लगता है वे सुधरने वाले नहीं हैं जब तक पुलिस