- Hindi News
- पानी निकासी कार्य में करोड़ों खर्च, फिर भी समस्याएं वैसे ही
पानी निकासी कार्य में करोड़ों खर्च, फिर भी समस्याएं वैसे ही
शहरको पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग ने करोडों रूपए खर्च करके सीवर लाइनें दबाई हैं, लेकिन सीवरों की नियमित रूप से सफाई नहीं होने से व्यवस्था ढ़प पड़ गई है। जगह-जगह सीवर गंदगी के कारण जाम हो चुकें हैं तथा निकासी नहीं होने के कारण सीवर ने पानी बैक करना शुरू कर दिया है, जिससे गंदा पानी घरों में भर जाता है। विभाग ने शहर में रोड कट कर 99 लाख रूपए में नई सीवर लाइन दबवाई है तथा पुरानी सीवर लाइन की सफाई के लिए 5 लाख रूपए खर्च किए हैं। जनस्वास्थय विभाग ने लाइन पार क्षेत्र के लोगों को पानी निकासी संबंधी समस्या से राहत देने के लिए 422 लाख रूपए की लागत से तीन एमएलडी की क्षमता के एसटीपी का निर्माण किया है। लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण लोगों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं होने से शहरवासियों में रोष व्याप्त है।
शहरवासी कर्मबीर, सोमबीर, जगबीर, सेवा सिंह, प्रेम, रोहताश, विष्णु, प्रभु, भानु, बलबीर, मदन, मंजू, शीला, रेशमा का कहना है कि विभाग ने पानी निकासी की समस्या से राहत दिलाने के लिए सीवर लाइन एंव नालों का जाल तो दबाया लेकिन उसके रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इनमें गंदगी भरी रहती है जिसके कारण पानी की निकासी सही ढ़ंग से नहीं हो पा रही है। देवीपुरा निवासियों का कहना है कि जसमेर, सोनू, अनिल, सत्यवान का कहना है कि उनके क्षेत्र में बार-बार सीवर से पानी ऑवरफ्लो की समस्या होती है। देवीपुरा के साथ प्रेम नगर तथा शिव नगर का भी यही हाल है। लोगों का कहना है कि पानी निकासी की समूचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सीवर एंव नालों का गंदा पानी उनके घरों में भर जाता है। पिछले दिनों प्रेम नगर वासियों ने पानी की निकासी नहीं होने के चलते बरोदा फाटक पर जाम लगाया था। रेलवे पार क्षेत्र के साथ-साथ शहर के अन्य क्षेत्रों का भी यही हाल है। महम रोड़ पर बना नाला कई महिनों से क्षतिग्रस्त पडा है। महम रोड़ निवासी ईश्वर सिंह का कहना है कि पानी निकासी के लिए बना नाला कई महिनों से क्षतिग्रस्त है। संबंधित अधिकारियों से नाले का निर्माण करवाने की कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन अधिकारियों ने लोगों की समस्या में कोई दिलचस्पी नहीं ली।
सोनीपत रोड़ पर पानी निकासी की व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गई है। नालों से पानी ऑवरफ्लो होकर सडक पर