पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आसन और थाना की पंचायत बैठक कर सुलझाएं विवाद

आसन और थाना की पंचायत बैठक कर सुलझाएं विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतकमें रोडवेज की बस में दो लड़कियों द्वारा लड़कों की पिटाई मामले में गठवाला खाप ने कहा कि दोनों गांवों की पंचायत को बैठकर मामले को सुलझाना चाहिए। गठवाला खाप के संरक्षक डॉ.वीर सिंह मलिक ने कहा कि इसमें गठवाला खाप का किसी भी स्तर पर सहयोग चाहिए तो वह देने को तैयार हैं।

डॉ.मलिक ने कहा कि मामले को लेकर आपस में बैठकर सुलझाना चाहिए। न्यायालय में न्याय पाने की अवधि लंबी होती है। न्यायालय में मामला पहुंचने से दोनों परिवारों की साख में भी कमी आएगी, इसलिए दोनों गांवों की पंचायत को मिलकर आपसी सहमति से मामले का हल निकालना चाहिए। ड़ॉ.मलिक ने कहा कि पंचायत में बस में उपस्थित सवारियों को बुलाकर सच्चाई का पता किया जाए।

इस दौरान लडकी अथवा लडकों में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसे पंचायत द्वारा दंडित किया जाए। यह सब दोनों परिवारों की सहमति से ही संभव है। डॉ.मलिक ने कहा कि यदि आसन थाना गांव की पंचायत को न्याय करने में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो गठवाल खाप समर्थन देने को तैयार है।

गोहाना. पत्रकाराोंसे बातचीत करते हुए गठवाला खाप के संरक्षक डॉ.वीर सिंह