कार-बाइक की टक्कर में तीन घायल
सोनीपतरोड़ स्थित नई अनाज मंडी के सामने बाइक कार की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायल विरेंद्र अमित बरोदा गांव के रहने वाले हैं तथा तीसरा युवक जीतू गोहाना का रहने वाला है। कार बाइक की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते सड़क पर दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। जिसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
घायल अमित ने बताया कि वे खांडा गांव में समारोह में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बाइक विरेंद्र चला रहा था। उनकी बाइक के सामने कार चल रही थी। नई सब्जी मंडी के सामने चालक ने अचानक कार को दूसरी तरफ मोड़ दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई। जिससे वे सड़क पर गिर गए। कार चालक ने उनकी ही गलती बताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर जाम खुलवाया।
गोहाना| सिवानकागांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। जिससे गांव निवासी प्रदीप (22) की मौत हो गई, वहीं संदीप घायल हो गया। संदीप की हालत हो देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। रविवार देर रात संदीप और प्रदीप बाइक पर सवार होकर गोहाना में शादी के समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। जब दोनों गांव वापस जा रहे थे तो गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। परिणामस्वरूप दोनों सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों ने जब घायलों को देखा तो उन्होंने उसे महिला मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि संदीप को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनीपत . सोनीपतरोड़ पर सड़क पर घायल भीड़।