- Hindi News
- स्केटिंग में नालंदा स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 32 पदक
स्केटिंग में नालंदा स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 32 पदक
राजीवगांधी स्टेडियम, बवाना में आठ फरवरी को अंतर विद्यालय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नालंदा स्कूल के खिलाड़ियों ने 32 पदक जीते। खिलाड़ी राधिका ने अंडर-6 आयु वर्ग में दो रजत पदक, नीतू ने रजत, विनीता ने दो कांस्य, अंडर-8 आयु वर्ग में अनन्या ने दो स्वर्ण, मांशी ने दो कांस्य, इशिका ने दो कांस्य पदक जीते। स्कूल में पहुंचने पर संस्था के अध्यक्ष उम्मेद सिंह मलिक ने पदक विजेताओं काे सम्मानित किया गया।
मलिक ने बताया कि अंडर-10 आयु वर्ग में हेमंत ने दो रजत, आरजू ने दो कांस्य, अंडर-12 आयु वर्ग में लक्ष्य ने दो रजत, सगुन ने एक रजत एक कांस्य पदक, कुसुम ने दो कांस्य अनिकेत ने एक कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-14 आयु वर्ग में प्रियंका ने दो स्वर्ण, कुमार ने एक स्वर्ण एक कांस्य, अभिषेक ने एक स्वर्ण एक रजत पदक तथा विनीत ने दो पदक जीते। मलिक ने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को जब भी अवसर मिले, प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इससे मनोबल बढ़ता है। साथ ही काफी सीखने को भी मिलता है।
इस मौके पर मलिक ने बच्चों से कहा कि हर विद्यार्थी को खेलों प्रतियोगिताओं में अवश्य हिस्सा लेना चाहिए। इससे जहां उनका शरीर स्वस्थ रहता है तो साथ ही अनुशासन आत्म विश्वास बढ़ता है। आज खेलों में पदक जीत कर खिलाड़ी उंचे पदों को प्राप्त कर रहे हैं। इससे नाम पैसा दोनी ही प्राप्त करके अपने भविष्य को उज्ज्वल बना रहे हैं।
गोहाना . पदकविजेता खिलाड़ियों के साथ उपस्थित उमेद सिंह प्राचार्य वीरेंद्र सिंह।