पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास पर खर्च राशि की जांच कराने की मांग

विकास पर खर्च राशि की जांच कराने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहुलानागांव में मूलभुत सुविधाओं का अभाव है। गांव में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। जबकि विकास कार्य कराने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। ग्रामीणों ने गांव में खर्च किए गए बजट की जांच कराने की मांग की है।

ग्राम पंचायत के सदस्य मंगल सिंह जांगड़ा, ग्रामीण चंद्रपाल, सुनील, सुदेश, राजला, रमेश, वरोपाल कश्यप, बलवान, सुरेश, राजकुमार, संजय, सुनीता, राजबीर, नरेंद्र, रोहताश, धर्मपाल, मीना, संजय, नीरा, नरेश, रमेश, मनोज, रवि, सुमन का कहना है कि गांव की गलियों में पानी भरा रहता है। गंदगी का आलम यह है कि लोगों का गली से निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों को अन्य गलियों का चक्कर लगाना पड़ता है। गांव की मुख्य गली का भी हालत ऐसी ही है। ग्रामीणों ने डीसी से गांव में हुए विकास कार्य और उन पर हुए खर्च की जांच करने की मांग की है।

गोहाना . अहुलानागांव में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।