पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकाल कर दिया नकल रोकने का संदेश

रैली निकाल कर दिया नकल रोकने का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयकन्या स्कूल, गोहाना की छात्राओं ने नकल रोको अभियान के तहत सोमवार को छात्र चेतना रैली निकाली। बीईओ नवीन नारा ने रैली को रवाना किया। रैली स्कूल से शुरू हुई और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस स्कूल में पहुंची। रैली में करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया।

नारा ने कहा कि नकल करने वाला छात्र कभी भी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तो छात्र को मेहनत करनी होगी। जो बच्चा निरंतर मेहनत करता है, वही आगे जाता है। उन्होंनेे कहा कि नकल रहित परीक्षा संपन्न कराने में विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए। यदि विद्यार्थियों के अंदर ही नकल करने की भावना आएगी तो ही नकल पर पूर्ण रूप से अंकुश लग सकता है। स्कूल की कार्यकारी प्राचार्य सविता मदान ने कहा कि रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नकल रोको अभियान के साथ जोड़ना है। साथ ही यह बताना है कि नकल करके परीक्षा पास करने का क्या नुकसान है। उन्होंने बताया कि नकल करके छात्र पास तो हो सकता है, जो ज्ञान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पाता। ऐसे में पढ़ने का कोई फायदा नहीं होता। इसलिए बच्चों को नकल का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन मेें सुनीता सांगवान, धर्मबीर, संजीव, सुशीला, सोनिया, सुरेंद्र और चुनीराम आदि ने सहयोग दिया।

गोहाना . जींदरोड़ पर रैली निकालती हुई राजकीय कन्या स्कूल की छात्राएं।