पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली के तार बने जी का जंजाल

बिजली के तार बने जी का जंजाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीनिगम द्वारा शहर में जगह-जगह लटक रहे बिजली के तारों को ठीक करने के लिए कई बार अभियान चलाय गया, लेकिन दरियापुर में लटक रहे तारों की तरफ शायद निगम का ध्यान नहीं गया। जिसके चलते आज भी बिजली के तार घरों के आगे लटक रहे हैं। लोगों का कहना है कि तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि आसानी से तारों तक हाथ पहुंच जाता है। तारों को ऊपर करने की मांग कई बार निगम के अधिकारियों से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

दरियापुर निवासी हरिओम, वीरभान, महिपाल, रामधन, रोशनी, ज्ञानो, कमला, रतनी, सतबीर, रामरती, मूर्ति, नीता, मीना, पूनम, रानी का कहना है कि गलियों निगम द्वारा क्षेत्र में बिजली के खंबे आवश्यकतानुसान नहीं लगाए हैं। घरों से खंबे अधिक दूरी पर होने के कारण तारें लटकती रहती हैं। तारें नीचे होने के कारण हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। लोगों का कहना है कि गली में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कई स्थानों पर बिजली की तारें घरों से बिल्कुल सटी हुई हैं, जिससे कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने कई बार निगम के अधिकारियों से क्षेत्र में आवश्यकतानुसार बिजली के खंबे लगवाकर तारों की कसावट कर उन्हें घरों से दूर करने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने लोगों की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

^ बिजली की तारें घरों से सटी हुई हैं तथा कहीं-कहीं तारें गलियों में लटक रहीं हैं। ऐसी स्थिति में करंट लगने का अंदेशा बना रहता है। बरसात के समय में तो समस्या गंभीर हो जाती है। कई बार करंट भी जाता है। हमेशा डर बना रहता है कि किसी को करंट लग जाए। बार-बार शिकायत के बाद भी निगम ने तारों को घरों से दूर नहीं किया।\\\'\\\' संदीप,निवासी दरियापुर

^ दरियापुर क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में बिजली के खंबे नहीं लगाए गए हैं। लोगों को घरों में बिजली आपूर्ति के लिए अधिक दूरी से तार लगानी पड़ती है, जिसके कारण तारें गलियों में लटक जाती हैं। गली में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। गली में लटकी हुई तारों के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। अगर सही मात्रा में खंबे लगाए जाएं तो समस्या का समाधान हो जाए। \\\'\\\' सावित्रीदेवी , निवासी दरियापुर

^गली में लटकती तारों को कोई भी आदमी आसानी से छू सकता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति का हाथ गलती से तारों से लग जाए तो कोई बडा हादसा हो सकता है। लोगों ने कई बार निगम के अधिकारियों से क्षेत्र में नए खंबे लगाकर बिजली व्यव्स्था को दुरूस्थ करने की मांग की, लेकिन निगम के अधिकारी समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं अधिकारियों ने लोगों को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।\\\'\\\' जयभगवान,, निवासी दरियापुर

गोहाना . दरियापुरमें घर की दिवार पर बिजली की तारों का बना जाल(