पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक प्रस्तुत कर बेटी बचाने के लिए छात्राओं ने किया ग्रामीणों को प्रेरित

नाटक प्रस्तुत कर बेटी बचाने के लिए छात्राओं ने किया ग्रामीणों को प्रेरित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | बीपीएसशिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत गामड़ी गांव में कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं ने नाटक और कविता के माध्यम से नारी शिक्षा भ्रूण हत्या रोकने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ.सुमन दलाल, डॉ.सुमित्रा, डॉ.सरला डॉ. मोनिका ने किया। विवि की कुलपति प्रो.आशा कादयान ने कहा कि आज महिला पुरुष के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलती है। दोनों ही समाज की बुनियाद है। जब महिला और पुरुष दोनों ही समाज में बराबर के हकदार हैं तो लड़की की गर्भ में हत्या क्यों की जाती है। कार्यक्रम में गामड़ी की आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर ने भी भाग लिया। गामड़ी प्राथमिक हेल्थ केंद्र के डॉ.अशोक कुमार लोगों से अपील कि की वे भ्रूण हत्या रोकने में सरकार की मदद करें।