पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले सीवर की सफाई कराने की मांग

नाले सीवर की सफाई कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड-14में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सफाई होने से नाला गंदगी से अटा पड़ा हुआ है। वहीं सीवर ओवरफ्लो होने से बैक मारता है। सीवर का पानी गलियों में भर जाता है। वार्ड के लोगों का कहना है कि सीवर और नाले की सफाई कराने की मांग कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

वार्ड पार्षद विनोद राजौरा, राकेश, राजेश, राजकुमार, नरेश, नैन सिंह, अमरेश, सुखदेवी, मुकेश, सरबती, रामरती ने बताया कि पिछले करीब छह माह से पानी निकासी की व्यवस्था चरमराई हुई है। सुबह जब भी पेयजल की सप्लाई आती है तो सीवर ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर भर जाता है। वहीं नाले गंदगी से अटे पड़े हुए हैं। पानी आगे जाने की बजाए नालों में खड़ा रहता है। पानी निकासी की व्यवस्था होने से लोगों का जीना दूभर हो जाता है। सफाई कराने की मांग को लेकर कई बार डीसी को भी पत्र लिखा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि महम-रोहतक बाइपास पर बनाए गए नाले का पानी खाली प्लाट में भर जाता है। आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से नाले सीवर की सफाई कराने की मांग की है।

गोहाना. मांगोंको लेकर प्रदर्शन करते हुए वार्ड-14 निवासी।