पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान के आगे रेहड़ी खड़ी होगी तो दुकानदार पर होगी कार्रवाई

दुकान के आगे रेहड़ी खड़ी होगी तो दुकानदार पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद द्वारा मंगलवार को फुटपाथ खाली कराने के लिए कार्रवाई की गई थी, जिसका व्यापक स्तर पर असर देखने को नहीं मिला है। अब फुटपाथ खाली कराने के लिए नगर परिषद ने उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है, जिन दुकानों के सामने रेहड़ी लगी हुई होगी। रेहड़ी हटवाने के लिए नगर परिषद ने बुधवार को शहर भर में मुनादी कराई। जिसके माध्यम से दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया है कि यदि किसी दुकान के आगे रेहड़ी खड़ी हुई मिलेगी तो उस दुकान संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए फुटपाथ खाली कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त करने की कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया था, लेकिन नप की टीम ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और अपनी कार्रवाई को जारी रखा। दिन भर चली इस कार्रवाई में दुकानों के आगे रखा सामान और काउंटर जब्त किए थे। बुधवार को रोड पर पहले की भांति ही रेहड़ी और दुकानों के सामने सामान रखा रहा।

इससे वहीं पुरानी स्थिति बनी रही। रेहड़ी हटाने के लिए नगर परिषद ने फिर से मुनादी कराई गई है। इस बार कार्रवाई उस दुकानदार के खिलाफ करने का निर्णय लिया है, जिस दुकान के सामने रेहड़ी लगती है।

दिनभर रही दुकानदारों की भीड़: फुटपाथपर रखे सामान को मंगलवार को नप टीम ने जब्त कर लिया था। बुधवार सुबह ही दुकानदार नप कार्यालय में पहुंच गए और सामान वापस देने की गुहार लगाने लगे। दिन भर दुकानदार और रेहडी संचालक कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। दुकानदारों का कहना है कि टीम द्वारा कैश काउंटर भी उठा लिया गया। अब सुबह कार्य करने में परेशानी होती है। अब दोबारा से बनवाएंगे तो काफी खर्च होगा। जबिक नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अगर समय रहते दुकानदार रेहड़ी संचालक नियमों का पालन करते तो यह नौबत नहीं आती।

रेहड़ी संचालक बोले हम कहां जाए

रेहड़ीसंचालक मुकेश, सोमप्रकाश, जगदीश आदि का कहना है कि रेहड़ी लगाने के लिए अलग से मार्केट नहीं है। इसलिए रेहड़ी संचालकों को सड़क किनारे ही रेहड़ी लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अब कमेटी द्वारा वहां से भी रेहड़ी हटाने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में रेहड़ी कहां लेकर जाएं। यही उनकी रोजी रोटी है। रेहड़ी लगाकर ही अपना तथा अपने परिवार का पेट भरते हैं। उन्होंने कहा