पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम से हाथापाई मामले में पुष्पेंद्र कौर सहित दो गिरफ्तार

एसडीएम से हाथापाई मामले में पुष्पेंद्र कौर सहित दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आश्वासन देने पर एसडीएम के साथ हाथापाई करने के मामले में थाना शहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भारतीय घुमंतु बेघर किसान कमेरा संघर्ष समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र कौर और पदाधिकारी योगेश शामिल हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपी बलवान को भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मनोज हत्याकांड की दोबारा से जांच कराने के लिए पिता बलवान अन्य अनशन पर बैठे थे। मांगों को लेकर आठ जुलाई को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान एसडीएम सतबीर लोहचब को ज्ञापन सौंपना था। जब एसडीएम ज्ञापन लेने के लिए आए तो प्रदर्शनकारियों ने आश्वासन देने के लिए कहा। जिस पर एसडीएम ने अधिकारियों से इस बारे में बातचीत करने को कहा तो प्रदर्शनकारी भड़क उठे और उन्होंने एसडीएम के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। बाद में गनमैन और अन्य अधिकारियों ने एसडीएम को छुड़वाया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पुष्पेंद्र कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने संजीव की शिकायत पर भारतीय घुमंतु बेघर किसान कमेरा संघर्ष समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र कौर, योगेश दलाल निवासी सोनीपत, बलवान निवासी चिड़ाना और 40-50 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

17दिन तक पिता ने किया था अनशन: पुलिसको दी शिकायत में बलवान ने बताया था कि उसका बेटा मनोज गांव का सरपंच था और 12 अगस्त को सोनू ने उसको बुढ़ापा पेंशन की राशि दी थी। उसके पास एटीएम, दो मोबाइल फोन और करीब 40 हजार रुपए थे। शाम को वह गांव के जोहड़ पर आया था। जहां पर उसको गोली मार दी। बाद में मनोज की मौत हो गई थी। मामले की दोबारा से जांच कराने और मांगों को लेकर दो जुलाई को अनशन शुरू किया था।