पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानदेय भत्ता रोकने के विरोध में चौकीदारों ने किया प्रदर्शन

मानदेय भत्ता रोकने के विरोध में चौकीदारों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौकीदारों को सेवानिवृति आयु के दायरे में रखने के विरोध में मुंडलाना, कथूरा तथा गोहाना ब्लाक के चौकीदारों ने सोनीपत रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया। चौकीदारों का नेतृत्व सचिव रामचंद्र ने किया। चौकीदारों ने आयु सीमा समाप्त करने और रोके गए मानदेय को दिलाने की मांग की।

रामचंद्र ने कहा कि वे गर्मी सर्दी की परवाह किए बिना दिन-रात कार्य करते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने चौकीदारों को 60 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत करने के दायरे में रख दिया। कांग्रेस सरकार में चौकीदारों की सेवानिवृति के लिए आयु सीमा नहीं तय की गई थी। प्रदेश सरकार के फैसले के बाद 60 वर्ष पूर्ण कर चुके चौकीदारों को मानदेय भत्ता रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले को छोड़ प्रदेश के अन्य जिलों में चौकीदारों को भत्ता दिया जा रहा है। चौकीदारों के परिवारों का गुजारा भत्ते से चल रहा था, सरकार ने यह भी छीन लिया। चौकीदारों ने प्रदेश सरकार से सेवानिवृति की आयु सीमा हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी चौकीदारों की सेवा अवधि को मरणोपरांत तक जारी रखा जाए तथा उन्हें उनका मानदेय भत्ता दिया जाए। इस अवसर पर प्रताप, राजेश, ईश्वर, चरण सिंह, पृथी, सतबीर, सतीश, कृष्ण, राज सिंह, सुरेश, चतर सिंह, दयाचंद, टेकराम, रणबीर, चंद राम, दुलीचंद, रामेश्वर, सुभाष, रामकिशन, महेंद्र आदि उपस्थित थे।