- Hindi News
- दुर्घटना में सेवानिवृत्त अध्यापक हुआ घायल
दुर्घटना में सेवानिवृत्त अध्यापक हुआ घायल
गोहाना| महमरोड़ पर सड़क किनारे खड़े सेवानिवृत्त टीचर को तेज गति से रही कार ने टक्कर मार दी। टीचर बलदेव सिंह आहुलाना गांव का रहने वाला है। बलदेव सिंह महम रोड़ पर शटरिंग की दुकान चलाता है। घटना के बाद चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। अन्य दुकानदारों ने घायल को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि बलदेव सिंह बुधवार दोपहर को किसी काम से सड़क पर गया था। जब वह सड़क किनारे खड़ा हुआ था तो गाड़ी की टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरा।