पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोहाना में दाई करातीं हैं डिलीवरी, डॉक्टर ने बैठक में कार्रवाई को उठाया मुद्दा

गोहाना में दाई करातीं हैं डिलीवरी, डॉक्टर ने बैठक में कार्रवाई को उठाया मुद्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्यअस्पताल में बुधवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन के सामने गोहाना के एक डाक्टर ने कहा कि रोक लगाने के बावजूद गोहाना में दो दाई चोरी छिपे महिलाओं की डिलीवरी कराने से बाज नहीं रही हैं। जिससे शिशु मां की जान का खतरा रहता है। मामले पर सिविल सर्जन ने डिप्टी सिविल सर्जन डा. महेंद्र को तुरंत एक्शन करने के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन ने बैठक में स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य होम डिलीवरी पर पूर्ण रूप से रोक लगाना है। ऐसे में जो लोग विभाग के लक्ष्य में बाधा बन रहे हैं उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

भट्ठोंपर रहने वाले बच्चों तक पहुंचेंगे टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मी : मासिकबैठक में टीकाकरण से वंचित रहने वाले जिले के बच्चें भी रहे। कई डाक्टरों ने बैठक में अपनी राय दी कि भट्ठों स्लम बस्ती में रहने वाले लोग अपने बच्चे का टीकाकरण नहीं करवाते। जिससे बच्चे कई गंभीर बीमारियों को शिकार हो जाते हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाए और वहां बूथ स्थापित कर बच्चों को टीकाकरण किया जाए। इसके साथ माता-पिता को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए भट्ठों पर कैंप लगाया जाए।

^महिला की घर पर डिलीवरी हो मासिक बैठक में इस विषय पर विशेष प्लानिंग की है। जिले के सभी एसएमओ, आशा वर्कर एएनएम को दाई पर नजर रखने को कहा है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि जो दाई डिलीवरी करते हुए पाई जाती है उसके खिलाफ नरमी बरते। दाई की शिकायत पुलिस को दें और उस पर केस दर्ज करवाएं।\\\'\\\'जसवंत पूनिया,सिविलसर्जन।

डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. महेंद्र ने बताया कि दाई द्वारा डिलीवरी करने पर रोक है। ऐसे में गोहाना से मिली शिकायत पर एक्शन की तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोहाना में छापामार कार्रवाई करने के लिए उन्होंने अपनी टीम तैयार की है। पहले दाई को चेतावनी दी जाएगी। यदि इसके बाद भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आएंगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डाॅ. महेंद्र ने बताया कि राई ब्लाक में गत दिनों एक दाई पर मामला दर्ज किया गया है।