पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को दिया जिओ और जीने दो का संदेश

बच्चों को दिया जिओ और जीने दो का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| राजकीयकन्या स्कूल आहुलाना में विश्व मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में छात्राओं को मानव के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूल प्रवक्ता केसी शर्मा ने कहा कि जीओ और जीने दो सभी मानवाधिकारों का पोषक एवं रक्षक है। उन्होंने कहा कि अधिकार और कर्तव्य एक दूसरे के परक हैं। जहां हमारे अधिकार शुरू होते हैं वहीं हमारे कर्तव्यों की समाप्ति हो जाती है। पुरातन समय से ही मानव परस्पर तालमेल से जीवन यापन करता रहा है। इसलिए जीओ और जीने दो की नीति को अपनाकर हम दूसरों के अधिकारों का संरक्षण कर सकते हैं।