पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाॅर्ट सर्किट के कारण पशु चारे में लगी आग

शाॅर्ट सर्किट के कारण पशु चारे में लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ौतागांव में बुधवार को पशु चारे में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझाने पर काबू पाने के लिए गोहाना के अलावा सोनीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए फायर मैन को करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पीड़ित अमृत लाल, राजेश, राजबीर ने बताया कि खाली प्लाट में 10-15 लोगों ने तूड़े के कूप, बटोड़े, पराल और अन्य सामान रखा हुआ था। जिसके ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे थे।

दोपहर को शार्ट सर्किट के चलते चारे में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब आग को देखा तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा चलने और चारा सूखा होने के कारण आग बढ़ती चली गई। देखते ही देखते आग ने चारे को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी के कारण ग्रामीणों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गोहाना से एक गाड़ी मौके पर पहुंची, परंतु आग पर काबू पाया नहीं जा रहा था। जिस पर सोनीपत से गाड़ी बुलानी पड़ी। दोनों गाड़ी पर तैनात फायर मैन ने कड़ी मशक्कत की और आग पर काबू पाया। यदि गाड़ी नहीं आती तो आग गांव में भी फैल सकती थी। ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है, जिससे नुकसान की भरपाई हो सके।

फिर से आग देखकर फायर ब्रिगेड को करना पड़ा फोन

फायरब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के बाद वापस गई। परंतु ग्रामीण मौके पर ही डटे थे। करीब चार बजे फिर से आग भड़क उठी। जब ग्रामीणों ने आग को बढ़ते देखा तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी फिर से गांव में पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर कर्मी करीब छह बजे तक मौके पर ही रहे। ताकि बाद में फिर से आग लगे तो उस पर काबू पाया जा सके।

खानपुर कलां. फायरमैन आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए।